
- अनुष्का शर्मा और विराट की गुड न्यूज, दूसरी बार बनने वाले हैं पेरेंट्स? - September 30, 2023
- ‘जिसे वोट देना हो दो, न देना हो मत दो लेकिन 2024 में नहीं…’, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान - September 30, 2023
- संभल जाएं चीन और पाक, आ रहा दोनों का काल, ‘प्रचंड’ प्रहार की तैयारी - September 30, 2023
लेहः भारत के कई राज्यों में इन दिनों भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि केंद्र शासित राज्य लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस किए जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए थे। Earthquake Tremors In Ladakh नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार को लद्दाख में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर इसके झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र लेह शहर से 166 किलोमीटर उत्तर बताया गया है। इसकी गहराई 105 किलोमीटर रही।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के नुक्सान की खबर सामने नहीं आई है।