
- अभी अभीः यूपी में इस चर्चित BJP विधायक के फ्लैट में लटकी मिली युवक की लाश, मच गया कोहराम-यहां देंखे - September 25, 2023
- यूपी: नशे की लत छोड़ने की कोशिश में इकलौता बेटा बन गया खूंखार, मां को डंडे से काटा; पिता पर भी हमला किया - September 25, 2023
- यूपी: सत्संगियों की ‘एसपीजी’ से लेकर ‘फौजी विंग’ तक तैयार, महिलाओं और बच्चों को लाठी-हथियार चलाने का प्रशिक्षण - September 25, 2023
ऐसा माना जाता है कि अधिकतर बीमारियों की शुरुआत पेट खराब होने से होती है। यह बात काफी हद तक सच भी है। वास्तव में आप क्या खाते-पीते हैं, वो आपकी आंतों से होकर गुजरता है। अगर आपका पाचन तंत्र और आंतें ठीक से काम नहीं करेंगे, तो शरीर की गंदगी को बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आपके पेट में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं।
लंबे समय तक आंतों के कामकाज में किसी भी तरह की रुकावट या खराबी या फिर इनमें गंदे पदार्थ जमने से आपको कब्ज, पेट फूलना, बदहजमी, एसिडिटी, बवासीर, गैस बनना, अपच और यहां तक कि आंतों का कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। खाद्य पदार्थों को बेहतर तरीके से पचाने और उनके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने के लिए आंतों को साफ और मजबूत बनाए रखना जरूरी है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको कुछ फलों के बारे में बता रही हैं जिन्हें खाली पेट खाने से आपको आंतों क साफ करने में मदद मिल सकती है।
सेब
सेब घुलनशील फाइबर और पानी का बढ़िया स्रोत है और यह आंतों की दीवार को हाइड्रेट करने और आंतों में जमा गंदगी को बाहर करने में मदद करता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एक्टिविटी रेट को भी बढ़ाता है, जिससे मल आंतों से आसानी से पास हो सकता है।
नाशपाती
नाशपाती जैसी फाइबर वाली चीजें पेट और आंत के हानिकारक विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाते हैं। ऐसा पदार्थ मल को मुलायम रखते हैं, जिससे मल त्याग में सुधार होता है।
एवोकाडो
इस फल में एंटीऑक्सिडेंट और ग्लूटाथियोन पाए जाते हैं, जो आंत की दीवार की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। इसके अलावा यह फाइबर का बढ़िया स्रोत है और यही वजह है कि यह आंतों के गंदगी और विषाक्त पदार्थों को राहत दिला सकता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। यह फल आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया बनाता है। फाइबर स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करता है, कब्ज को दूर करता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। फाइबर वाला यह फल कब्ज और पाचन तंत्र से संबंधित अन्य समस्याओं के इलाज में मदद करता है।
केला
केला फाइबर का एक बढ़िया स्रोत है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, विटामिन, फोलेट जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये फल आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने का शानदार तरीका है। दस्त, कब्ज जैसी पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत पाने के लिए पके हुए केले का सेवन करें।