पेनिस को पांचवें पैर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं हाथी, बेहद लंबा लिंग लेकिन…

इस खबर को शेयर करें

वॉशिंगटन : एक नर हाथी अपने लिंग को प्रजनन के अलावा भी कई चीजों के लिए इस्तेमाल कर सकता है। एक रिपोर्ट में इसकी अन्य विशेषताओं के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जरूरी नहीं कि हाथी अपने लिंग का इस्तेमाल सिर्फ सेक्स के लिए ही करे। एक नर हाथी का लिंग आकार में इतना बड़ा होता है कि यह इसे अपने पांचवें पैर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकता है। हाथियों का लिंग 150 सेंटीमीटर (59 इंच) तक बढ़ने में सक्षम होता है।

इसके अलावा हाथी इसका इस्तेमाल मक्खियों को भगाने या पेट पर खुजली करने के लिए भी कर सकता है। स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार इतना उपयोगी होने के बावजूद नर हाथी का लिंग दुनिया का सबसे बड़ा लिंग नहीं है। इस मामले में नर हाथी दूसरे स्थान पर है और पहले नंबर पर ब्लू व्हेल है। नर ब्लू व्हेल का लिंग जानवरों की दुनिया में सबसे बड़ा लिंग होता है जिसकी औसत लंबाई 2.5 मीटर (8 फुट 2 इंच) होती है।

कुछ जीवों के शरीर से दोगुना लंबा पेनिस
इस लिस्ट में कुछ गहरे पानी के स्क्विड भी शामिल हैं जिनमें से कुछ का लिंग उनके शरीर जितना बड़ा होता है। कभी-कभी लिंग की लंबाई स्क्विड के शरीर से दोगुनी भी हो सकती है। ऐसे ही एक स्क्वीड का लिंग 68 सेंटीमीटर (26 इंच) का दर्ज किया गया था, जबकि उसके शरीर की लंबाई सिर्फ 38 सेंटीमीटर (14.9 इंच) थी। बत्तख की भी एक प्रजाति इस सूची में शामिल है जिनके लिंग की लंबाई 40 सेमी जबकि उनके शरीर की लंबाई 20 सेमी तक होती है।

प्राचीन जीव के शरीर से पांच गुना लंबा पेनिस
रिपोर्ट के अनुसार शरीर से लंबे लिंग के मामले में पहले स्थान पर ओस्ट्राकोड नामक एक जानवर था। इसके लिंग की लंबाई और शरीर की लंबाई का अनुपात 5:1 है। यह अद्भुत तैराक अब विलुप्त हो चुका है लेकिन इसके अवशेषों की खोज ने पुरातत्वविदों को बेहद प्रभावित किया था। इन जीवों के लिंग की लंबाई इन्हें न सिर्फ प्रजनन करने बल्कि जीवित रहने में भी मदद करती है।