प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास लेने जा रहे तलाक! देसी गर्ल ने …

इस खबर को शेयर करें

Priyanka Chopra Nick Jonas Divorce: हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल (Bollywood Desi Girl) यानी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Priyanka Chopra Instagram) से अपने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन पति निक जोनास (Nick Jonas) का सरनेस हटा दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। एक्ट्रेस के इस कदम के बाद उनके फैंस इस सोच में पड़ गए कि क्या प्रियंका अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं? क्या दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं?

अब इन अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा कमेंट किया है, जिसने साफ जाहिर कर दिया है कि एक्ट्रेस अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं या फिर दोनों एक साथ जिंदगी गुजारना चाहते हैं। दरअसल, निक जोनास ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम (Nick Jonas Instagram) पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो (Nick Jonas Video) शेयर किया है, जिसमें निक हार्ड वर्कआउट करते नजर आ रहेे हैं। इस वीडियो पर प्रियंका ने भी कमेंट किया है।

पति की वीडियो पर प्रियंका का कमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।” इसी के साथ एक्ट्रेस ने आंखों में प्यार और दिल वाले इमोजी भी एड किए हैं। अब प्रियंका के इस कमेंट से साफ जाहिर है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है और वो अपने पति से तलाक नहीं लेना चाहती हैं। प्रियंका के इस कमेंट के बाद उनके फैंस को भी राहत मिली है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले उनकी मां (Priyanka Chopra Mother) मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका चोपड़ा और दामाद निक जोनास के तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सब बकवास है। इस तरह की अफवाहें न फैलाएं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से हिन्दू रीति रिवाज और क्रिश्चियन रिवाजों के साथ 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace of Jodhpur) में हुई थी। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली और मंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। उनके रिसेप्शन पार्टी में कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुई थी। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब प्रियंका हॉलीवुड शो और फिल्मों में काम करने के लिए अमेरिका गई थीं।