- सुहागरात ही क्यों होती है, सुहागदिन क्यों नहीं, जानिये मजेदार वजह - April 25, 2024
- फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी! - April 25, 2024
- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़के लोग - April 25, 2024
बेलारूस की महिला टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बन गए हैं। महिला सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में सबालेंका ने एलेना रायबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह उनका सिंगल्स में पहले ग्रैंड स्लैम टाइटल है। टेनिस के मैदान पर कमाल करने के साथ ही सबालेंका सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं।
Former No.1 Ashleigh Barty reunites with the Australian Open trophy
एरिना सबालेंका को घूमने का काफी शौक है। जब भी उन्हें छुट्टी मिलती है वो घूमने निकल जाती है। उनका सोशल मीडिया ऐसे फोटो से भरा हुआ है। ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बनने के बाद उनकी फोटो काफी वायरल हो रही हैं।
सबालेंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार फोटो और रील्स शेयर करती हैं। इसमें मैच के साथ ही पर्सनल फोटो भी होते हैं।
‘Shotgun Wedding’ loads up a Jennifer Lopez rom-com that misfires…
इंस्टाग्राम पर सबालेंका के 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने अपने फोटोशूट को भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। सबालेंका बोल्ड फोटोशूट भी करवाती रहती हैं।
बेलारूस के मिंस्क में जन्मी सबालेंका के पिता हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने संयोग से टेनिस खेलना शुरू किया। उसने इंटरव्यू में बताया था कि एक दिन अपने पिता के साथ कार में कहीं जा रही थीं और रास्ते में उन्होंने टेनिस कोर्ट देखा। पिता उन्हें कोर्ट ले गए और उन्हें खेलना पसंद आया। यहीं से उनका सफर शुरू हुआ।
Belarus’ Aryna Sabalenka win maiden Grand Slam at Australian Open
सबालेंका अपने करियर में 18 खिताब जीत चुकी हैं। 12 सिंगल्स और 6 डबल्स के हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब उनका पहला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम है।
सबालेंका 2017 में पहली बार चर्चा में आईं। बेलारूस की टीम को बिली जीन किंग कप के फाइनल में पहुंचाया था। उसके बाद से डब्ल्यूटीए टूर पर भी उन्हें सफलता मिलने लगी।
एरिना सबालेंका अभी महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 रह चुकी हैं।