पाकिस्तान में मरने के बाद भी सुरक्षित नहीं लड़कियां, कब्र से शव निकालकर नर पिशाचों ने किया गैंग रेप

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक किशोरी की लाश को कब्र से खोदकर बाहर निकाला और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।ये बेहद ही शर्मनाक घटना है। इस किशोरी की लाश के साथ दुष्कर्म करने वाले एक दो लोग नहीं थे बल्कि 17 लोग थे। इससे यह जाहिर होता है कि पाकिस्तान भले ही दुनिया के सामने गला फाड़े और अपने देश को आगे बढ़ा हुआ दिखाए लेकिन, अब भी बहुत पीछे है। यह साबित हो गया कि मुल्क में दरिंदों की कमी नहीं है। दूसरों की घरों में झांकने वाले पाकिस्तान को पहले अपने जमीन पर हो रहे इन जघन्य अपराध को देखने की जरूरत है।

ये मामला पाकिस्तान के गुजरात के एक गांव का है। ये घटना 5 मई को चक कमला गांव की है। इसको लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएलएन) के उप महासचिव अताउल्लाह तरार ने 6 मई को ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि घटना से जुड़े 17 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग किशोरी की मौत चार मई बुधवार को हुई थी। इसके बाद शाम करीब छह बजे परिजनों ने उसे धार्मिक परंपरा के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया और घर लौट आए। इसके बाद मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार, उसे दफनाने के अगले दिन सुबह कब्रिस्तान पर गए। उस समय मृतका के परिजनों ने कब्र को खोदा तो शव को गायब पाया। इसके बाद खोजबीन के दौरान वहीं कुछ दूरी पर उन्हें शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, शव पर दुष्कर्म के निशान पाए गए।

इसके बाद मृतक किशोरी के चाचा ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सकता है कि इसमें कितने पुरुष शामिल थे। वहीं, पाकिस्तान में ऐसी पहली घटना नहीं है। अभी बीते साल 2021 में ही तटीय कस्बे गुलाममुल्लाह के पास मौलवी अशरफ चांडियो गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी कई और घटनाएं सामने आ चुकी हैं।