
- देवरिया हत्याकांड की इनसाइड स्टोरीः बदले की भडकी ऐसी आग, जो भी सामने आया मारती गई भीड़, बच्चियों तक को… - October 2, 2023
- मायावती का सपना पूरा करेगी भाजपा! वेस्ट यूपी होगा देश का नया राज्य, मुश्किल में जयंत और अखिलेश - October 2, 2023
- BJP की केंद्रीय चुनाव की समिति बैठक में राजस्थान को लेकर बड़ा फैसला, 54 नामों पर लगी मुहर-यहां देंखे - October 2, 2023
भोपाल। एक हफ्ते की देरी के बाद मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। ऐसे में देशभर के राज्यों में मानसूम का बेसब्री से इंतजार शुरू हो गया है। अगले 24 घंटे में मानसून के पूर्वोत्तर राज्यों में एंट्री करने के आसार हैं। वहीं मध्यप्रदेश में 8-10 की देरी से मानसून दस्तक दे सकता है। राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्री-मानसून गतिविधियों के कारण बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने नौ जून तक आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि 10 जून को कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने ज्जैन, श्योपुर कलां, धार, रायसेन, बैतूल, भिंड, राजगढ़, खंडवा, विदिशा, सागर, अशोकनगर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह जिलों में गरज के साथ बारिश और 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राज्य में बढ़ी गर्मी
प्री-मानसून गतिविधियों के साथ ही राज्य में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को दमोह में 43.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो में 42.8, रीवा में 42.2, सीधी में 42, उमरिया में 42, जबलपुर में 40.8, भोपाल में 40.6, ग्वालियर में 23.5, खंडवा में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया।
कब-कब मानसून ने दी दस्तक
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2022 में 16 जून को मानसून ने राज्य में एंट्री की थी। 2021 में 10 जून, 2020 में 14 जून, 2019 में 24 जून, 2018 में 26 जून और 2017 में 22 जून को मानसून आया था। वैज्ञानिकों ने इस साल 20 जून तक मानसून के राज्य में दस्तक देने की संभावना जताई है।