दहेज उत्पीड़न के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची हरियाणा पुलिस हमला, दो महिला कांस्टेबल घायल

Haryana Police arrived to arrest the accused of dowry harassment, two women constables injured
Haryana Police arrived to arrest the accused of dowry harassment, two women constables injured
इस खबर को शेयर करें

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दहेज उत्पीड़ने के आरोपियों को गिरफ्तार करने आई हरियाणा पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गिरफ्तार किए गए एक महिला को भी छुड़ा लिया। इस हमलें में दो महिला हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने यूपी पुलिस को तहरीर देते हुए छह लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली अंशु की शादी 4 दिसंबर 2011 को देहात क्षेत्र के मुरादपुर गांव के रहने वाले विपिन के साथ हुआ था। 9 मई 2022 को अंशु ने फरीदबाद के महिला थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि उसे बिना तलाक दिए पति विपिन ने मोनिका नामक अधिवक्ता से दूसरी शादी कर ली है। 19 सितंबर 2012 को पीड़िता के बेटे को छीनकर घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में रह रही है और इसका मामला न्यायालय में विचारधीन है।

न्यायलय में पेश न होने पर 4 मार्च 2023 को आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जिस पर शनिवार दोपहर फरीदाबाद महिला थाने से हेड कांस्टेबल सम्मत, रेनू, सतीश और कांस्टेबल नरेश मुरादपुर गांव पहुंचे। जहां मोनिका को घर से मोनिका को गिरफ्तार किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और मोनिका को छुड़ाकर भाग निकले। हमले में सम्मत और रेनू घायल हो गईं। इस घटना के बाद पुलिस टीम किसी तरह थाना देहात पहुंचकर सूचना दी। मामले की जानकारी के बाद देहात पुलिस आरोपियों के घर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।