हरियाणा में अगले 4 दिन कहर बरपाएगी गर्मी, चलेगी हीट वेव, इन उपायों से करें बचाव

इस खबर को शेयर करें

हिसार। हरियाणा में आने वाले चार दिनों में गर्मी से आपको बचाव करना होगा। क्योंकि इन चार दिनों में तापमान में बढोतरी होनी तय है। इस बीच अगर कोई डिस्टरबेंस आ गया तो हो सकता है कि तापमान प्रभावित हो। इसके साथ ही हीट वेव से भी अपना बचाव करना होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शिवेन्द्र सिंह बताते हैं कि हरियाणा और पंजाब में सबसे अधिक तापमान है।

इसका कारण है कि यहां हीट वेव चल रही हैं। जो तापमान को बढ़ा रही हैं। आगामी चार दिनों तक गर्मी इसी प्रकार से देखने को मिल सकती है। लोगों को ऐसे समय में खुद को गर्मी से बचाने के कार्य करने चाहिए। चार दिन बाद तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

अगर इस बीच कोई मौसमीय परिवर्तन हुआ तो तभी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अभी तक के सिस्टम के अनुसार गर्मी का सामना करना ही होगा। गौरतलब है कि वीरवार को हिसार में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जबकि रात्रि के समय 27.8 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान रहा।

इन क्षेत्रों के लोग गर्मी से रखें बचाव
षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत) के जिले व पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी) के जिलों में लोगों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यहां हीट वेव के चलते येलो अलर्ट है।

गर्मी से बचने के लिए यह उपाय करें

– दोपहर को अधिकांश समय घर या कार्यालय के अंदर ही बिताएं, सीधे सूर्य के संपर्क में आने से बचें।

– आंखों के बचाव के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करें।

– हीटवेव के अलर्ट से अपडेट रहें।

– बच्चों या जानवरों को बंद गाड़ी में न छोड़ें।

– नंगे पैर बाहर निकलने से बचें।

– समय-समय पर ठंडे पाने से नहा सकते हैं।

– बाहर जाने पर समय समय पर आराम करें।

– सलाद का प्रयोग करें।

– पर्याप्त पानी पीते रहें।

– हल्के व हल्के रंग के कपड़े पहनें।

– अपने सिर को कपड़ा, टोपी या छाता से ढककर रखें।