
- कमरे में अंगीठी… धुआं न निकले बाहर पॉलीथिन से किया सील, जब कमरा खुला तो हैरान करने वाला था नजारा - May 22, 2022
- कहानी उस युवक की, जो प्यार में धर्म बदलने को हो गया तैयार, बीवी को IAS बनाने का देखा सपना, मिली बेरहम मौत - May 22, 2022
- Gama Pehalwan: 6 देसी चिकन और 100 रोटी की थी डाइट, ऐसा भारतीय पहलवान; जिसने नहीं हारी एक भी कुश्ती - May 22, 2022
हिसार : हरियाणा में गर्मी की तपिश से लोग बेहाल हो गए हैं। उत्तर भारत में चल रही लू का प्रकोप हरियाणा में देखने को मिल रहा है। दोपहर के वक्त गर्मी असहनीय हो गई है। चिकित्सकों ने लोगों को इससे बचने की सलाह देते हुए कहा कि दोपहर एक बजे से 3 बजे के बीच अगर जरूरी हो तो ही बाहर निकलें और सिर पर कपड़ा जरूर ढकें। वहीं मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक और यैलो अलर्ट जारी कर रखा है। इस दौरान ऊष्ण लहर चलेंगी। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।
भारतीय मौसम विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के कई शहरों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। सिरसा का दोपहर का पारा 47.8 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके अलावा गुरुग्राम, हिसार, नारनौल, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर,महेन्द्रगढ़ में पारा 45 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। दोपहर का पारा गुरुग्राम में सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस ज्यादा 45.3, अम्बाला में सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस ज्यादा 41.4, हिसार का पारा 46.4, करनाल का 39.0, कुरुक्षेत्र का 41.6,नारनौल का सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस ज्यादा 46.2, रोहतक का 6 डिग्री सैल्सियस से ज्यादा 45.3,फतेहाबाद का 45.7,झज्जर का 46.3,पांडू पिंडारा का 45.3,महेन्द्रगढ़ का 46.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।