शादीशुदा पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है प्याज और अदरक का रस, इस तरह करेंगे सेवन तो होंगे गजब के फायदे

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। हर शादीशुदा पुरुष के मन में यह सवाल होता है कि वह अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर कैसे बनाएं। आजकल की जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण पुरुषों में यौन दुर्बलता, कम स्पर्म काउंट और प्रजनन संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में प्याज़ और अदरक का रस आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। प्याज और अदरक हमारे किचन का एक अभिन्न अंग है। ये दोनों मिल कर सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाते हैं और इसके साथ ही सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी हैं। प्याज़ और अदरक का रस कई तरह की बिमारियों से भी हमारे शरीर को बचाता है। यह एक बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर होने के साथ साथ पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने में भी फायदेमंद है। आज हम प्यार और अदरक के रस के कुछ फायदों के बारे में जानेंगे –

खून की कमी के लिए लाभदायक

अगर आप खून की कमी से जूझ रहे है और इसे ठीक करने के उपाए सोच रहे है तो प्याज़ और अदरक आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है। प्याज़ और अदरक का रस पीने से आपके शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। इसके साथ अदरक शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है। वही प्याज़ का रस एनीमिया के लिए बहुत लाभकारी होता है। एनीमिया में आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है तो इस मामले में प्याज़ और अदरक का रस बहुत ही प्रभावी होता है। पर इसे लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले ले।

यौन शक्ति बढ़ाने में लाभदायक

प्याज़ और अदरक का रस पुरुषों की यौन क्षमता को बढ़ाने में भी लाभदायक होता है। प्याज़ पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन के स्तर को बढ़ता है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होता है। साथ ही साथ ये शरीर की और भी बहुत से हॉर्मोन को बैलेंस करता है। रात में सोने से पहले एक चम्मच प्याज़ और अदरक का रस पियें।

आँखों के लिए लाभदायक

प्याज़ और अदरक का रास आँखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। प्याज़ का रास आपके शरीर में ग्लूटाथियोन (Glutathione) का निर्माण करता है। जो आँखों के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही आँखों की रौशनी को बढ़ाने में भी ये मदद करता है। ग्लूटाथिओन एक तरीक़े का प्रोटीन होता है आँखों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा प्याज़ और अदरक के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है। इतना ही नहीं इनमे विटामिन E भी बहुत मात्रा में पाया जाता है जो की आँखों के लिए बहुत लाभदायी माना जाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक

प्याज़ में विटामिन C पाया जाता है। विटामिन C गर्भवती महिलाओँ के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। और अदरक का रस हर तरीके के इन्फेक्शन से बचाव करता है तथा ये इम्युनिटी बूस्टर भी होता है। इन दोनों का साथ सेवन गर्भवती महिला के लिए लाभदायी होता है। इसके साथ साथ प्याज़ में सल्फर, आयरन और जिंक होता है जो कि गर्भवती महिलाओँ के लिए पोषक तत्व होता है। इतना ही नहीं इनमें फाइबर भी पाया जाता है जो पेट साफ़ रखने और पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है

पुरुषों के लिए लाभदायी

पुरुषों में एक आम सवाल होता है। इस सवाल का एक बहुत आसान उत्तर है प्याज़ और अदरक का रस। प्याज़ और अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। अगर आपको ऐसी कोइ समस्या या प्रजनन से जुड़ी समस्या हो तो नियमित रुप से अदरक प्याज़ का रस पियें। इसके लिए सबसे पहले प्याज़ और अदरक के रस को समान मात्रा में मिला लें। इसके बाद इसे रात को सोने से पहले पिएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क पता चलने लगेगा।