हिमाचल में मौसम विभग का भारी बारिश का अलर्ट जारी, इस तारीख तक…

इस खबर को शेयर करें

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में छह से 10 जुलाई तक लगातार बारिश-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 12 जुलाई तक  बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।  ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, मंगलवार को दिन के समय राजधानी शिमला व आसपास क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। बता दें हिमाचल प्रदेश में जून में लगातार तीसरे वर्ष सामान्य से कम बादल बरसे। इस वर्ष जून में सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

इससे पूर्व वर्ष 2020 के जून में सामान्य से 35 फीसदी और 2019 में 46 फीसदी कम बारिश हुई थी। वर्ष 2018 के जून में सामान्य से 26 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई थी। वर्ष 2021 में प्रदेश में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था। सामान्य से करीब 15 दिन पहले मानसून ने इस बार प्रदेश में प्रवेश किया। प्रदेश में अभी तक वर्ष 2013 में जून में सबसे अधिक सामान्य से 143 फीसदी बारिश दर्ज हुई है। वर्ष 2021 के जून में सोलन, सिरमौर, और ऊना जिले में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई। शेष जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे। इस माह मानसून के रफ्तार पकड़ने के साथ अच्छी बारिश की उम्मीद है।

प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  उधर, ऊना में न्यूनतम तापमान 26.4, नाहन 25.4, कांगड़ा 23.8, हमीरपुर 25.6, बिलासपुर 25.0, धर्मशाला 20.8, सोलन 20.6, शिमला 17.9, चंबा 21.0, कल्पा 12.3, डलहौजी 16.6 और केलांग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।कांगड़ा में अधिकतम तापमान 36.1, ऊना 40, बिलासपुर 37.0, हमीरपुर 35.5, सुंदरनगर 35.4, भुंतर 35.1, चंबा 34.9, सोलन 33.0, नाहन 33.1, धर्मशाला 30.6, कल्पा 26.4, शिमला 25.6 और डलहौजी 22.5 ओर केलांग में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।