- सावधान! चार्जिंग के दौरान मोबाइल पर बात करना युवक को पड़ा भारी, अचानक ब्लास्ट के बाद हुआ ये हाल - April 17, 2024
- मध्य प्रदेश की 29 सीटों का लेटेस्ट सर्वे चौंकाने वाला, BJP को हो रहा भारी नुकसान, कांग्रेस भी हैरान! - April 17, 2024
- मध्यप्रदेश में मच्छर बना चुनावी मुद्दा, कांग्रेस व बीजेपी आमने सामने - April 17, 2024
शिमला: हिमाचल सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने एक IAS और 49 HAS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की ओर से जारी आदेशों के अनुसार IAS अधिकारी SDM चंबा नवीन तनवर को SDM कांगड़ा लगाया गया है।
इसी तरह 2002 बैच के HPAS (हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी ) एवं अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज चंबा विजय कुमार को विशेष सचिव PWD, ADM मंडी राजीव कुमार को अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला और ADM पूह अश्वनी कुमार ADM मंडी लगाया गया है।
SDM गगरेट विनय मोदी को SDM (सिविल) इंदौरा, SDM हमीरपुर चरंजी लाल SDM देहरा, RTO शिमला दिले राम को अतिरिक्त पंजीयक अधिकारी कोआपरेटिव सोसायटी शिमला, AC टू DC कांगड़ा मदन कुमार को SDM अंब ऊना, GM जिला उद्योग विभाग सोलन MD जोगेंद्रा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक सोलन और SDM देहरा धनवीर ठाकुर को GM जिला उद्योग विभाग सोलन लगाया गया है।
SDM भोरंज राकेश कुमार शर्मा को AC टू DC चंबा व उन्हें मेडिकल कालेज चंबा के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार, SDM नगरोटा-बगवां शशी पाल नेगी को AC टू DC कुल्लू, AC टू DC कांगड़ा सुनन्या शर्मा को जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू, AC टू DC चंबा राम प्रसाद को AC टू DC सिरमौर, SDM (सिविल) शिमला बाबू राम शर्मा को SDM कसोली, संयुक्त निदेशक मेडिकल कालेज टांडा अनविंद्र कुमार को SDM भटियात की जिम्मेदारी सौंपी है।
SDM झंडुता नरेश कुमार वर्मा को SDM आनी, सहायक आयुक्त (लीव रिजर्व) टू DC ऊना SDM कोटखाई, SDM सोलन संजीव धीमान को SDM पच्छाद, AC टू DC ऊना गौरव चौधरी को AC टू DC बिलासपुर एवं भू-अधिग्रहण अधिकारी (सलू) NHAI मुख्यालय बिलासपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
SDM आनी कुलदीप सिंह पटेल को SDM झंडुता, RTO हमीरपुर वरिंद्र शर्मा को AC टू DC ऊना, संयुक्त आयुक्त MC सोलन को SDM फतेहपुर, AC टू DC सिरमौर प्रियंका चंद्रा को संयुक्त आयुक्त MC सोलन, SDM बंगाणा विशाल शर्मा को AC टू DC मंडी, AC टू DC शिमला सुरेंद्र सिंह राठौर को ADM पूह लगाया है।
SDM कांगड़ा अरुण कुमार को SDM चंबा, SDM निचार मनमोहन सिंह को SDM निरमंड, SDM भरमौर मनीष कुमार सोनी को SDM हमीरपुर, SDM चुवाड़ी मनीष बच्चन सिंह को संयुक्त निदेशक मेडिकल कालेज टांडा, AC टू DC मंडी संजय कुमार को AC टू DC सोलन, SDM पच्छाद शशांक गुप्ता को SDM रिकोंगपियो और SDM इंदौरा सोमिल गौतम को SDM गगरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
SDM फतेहपुर अंकुश शर्मा को SDM भरमौर, SDM बिलासपुर सुभाष गौतम को AC टू DC कांगड़ा, AC टू DC सोलन भानू गुप्ता को SDM शिमला (शहरी), असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर अर्की रामेश्वर दास को SDM बिलासपुर, AC टू DC हमीरपुर अपराजिता चंदेल को SDM जयसिंहपुर, SDM रिकोंगपियो स्वाति डोगरा को SDM भोरंज, AC टू DC किन्नौर मनीष कुमार शर्मा को SDM को नगरोटा बगवां और असिस्टेंट कमीश्नर (डेवलपमेंट) कम BDO सुन्नी निशांत कुमार को SDM शिमला (ग्रामीण) लगाया गया है।
असिस्टेंट कमिश्नर (डेवलपमेंट) कम BDO भवारना संकीप गौतम को SDM कफोटा, असिस्टेंट कमीश्नर (डेवलपमेंट) कम BDO धर्मपुर करतार चंद को SDM निचार, SDM जयसिंहपुर पवन कुमार को AC टू DC हमीरपुर, SDM शिमला (शहरी) मंजीत शर्मा को RTO शिमला, AC टू DC बिलासपुर योग राज को बंगाणा और प्रोजेक्ट ऑफिसर ITDP केलोंग मनोज कुमार को जिला उद्योग विकास अधिकारी मंडी लगाया है।
AC टू DC कुल्लू केशव राम को SDM सोलन, उप सचिव स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर असीम सूद को RTO हमीरपुर और पदोन्नति के बाद संजय भगवती को जिला पर्यटन अधिकारी शिमला में तैनाती दी है।