- बिहार में प्रेमिका से वीडियो कॉल पर प्रेमी ने किया सुसाइड, लड़की की तलाश में पुलिस; जानें मामला - April 23, 2024
- 3 राज्यों में वांटेड, 20 से अधिक FIR, बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा बैंक और गोल्ड लूटने वाला शातिर - April 23, 2024
- बिहार में कांग्रेस की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, महाराजगंज से अखिलेश सिंह के बेटे को टिकट - April 23, 2024
चंबा। हिमाचल में अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल गई विवाहिता पर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म (Rape) का प्रयास किया। यह व्यक्ति महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है। वहीं अपने आप को बचाने के लिए महिला व्यक्ति से भिड़ गई। जिसमें उसके कपड़े फट गए। मामला चंबा (Chamba) जिला की अति दुर्गम पंचायत पांगी घाटी (Pangi Vally) से सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को सौंपी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह कोपन जंगल में अपनी भेड़ बकरियों को चराने गई हुई थी। इसी दौरान वहां उसका पड़ोसी भीम सिंह आ पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला ने किसी तरह अपने आप को उससे बचाया और घर की ओर भागी। महिला के भागने के दौरान पीछे से आरोपी ने उसे चिल्ला कर धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा। महिला ने घर आकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के साथ पुलिस को शिकायत (Complaint) सौंपी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाने की औपचारिकताएं करवाई जा रही हैं। डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।