
- कमरे में अंगीठी… धुआं न निकले बाहर पॉलीथिन से किया सील, जब कमरा खुला तो हैरान करने वाला था नजारा - May 22, 2022
- कहानी उस युवक की, जो प्यार में धर्म बदलने को हो गया तैयार, बीवी को IAS बनाने का देखा सपना, मिली बेरहम मौत - May 22, 2022
- Gama Pehalwan: 6 देसी चिकन और 100 रोटी की थी डाइट, ऐसा भारतीय पहलवान; जिसने नहीं हारी एक भी कुश्ती - May 22, 2022
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में एक सड़कहादसे में मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल हैं। ये हादसा रामपुर के तहत तकलेच के मुनिश बाहली पंचायत में हुआ है। हादसे में घायल हुए दो लोगों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गुरुवार देर रात एक 00 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी लोगों को सुबह मिली। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुनिश बाहली के गांव जंथल से पाठ गांव में लोग ऑल्टो कार में सवार हो तक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। जब गाड़ी पूना क्रशर पॉइंट पर पहुंची तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार सड़क से 100 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में लता देवी (45 ) पत्नी प्रेम सिंह गांव जथल डाकघर मुनिश बाहली तहसील रामपुर, अंजलि(22) पुत्री प्रेम सिंह गांव जथल डाकघर मुनिश बाहली, गिरीश पुत्र सेन राम गांव पाठ डाकघर काशापाठ और मनोरमा देवी( 43) पत्नी कैलाश गांव दाशा डाकघर खमाड़ी तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक अशोक कुमार और कुलदीप को घायल अवस्था में खनेरी अस्पताल पहुचाया गया। हादसे की सुचना मिलते ही तकलेच चौकी से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई। स्थानीय लोगों, अग्निशमन की मदद से घायलों को खनेरी अस्पतात पहुंचाया गया। हादसे पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर चंद्र शेखर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे की कारणों की जांच शुरू कर दी है।