- बिहार में लू के चलते 30 अप्रैल तक स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश, कल से लागू - April 19, 2024
- बिहार में मतदान को लेकर दलित-यादव में झड़प, एक की मौत - April 19, 2024
- बिहार में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत, आधा दर्जन घायल - April 19, 2024
शिमला। मौसम विभाग ने आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी, ओलावृष्टि, बारिश और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।तीससे चालीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के चलने की संभावना जताई गई है। वीरवार 19 मई को मनाली में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 मई को लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में तीस से चालीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
शिमला सहित प्रदेश के कई स्थानों धूप के साथ हलके बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने दोपहर बाद मौसम के करवट बदलने की संळाावना जताई है।इससे ऊंची चोटियों पर हिमपात और नीचले क्षेत्रों में वर्षा व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में डलहौजी में सबसे अधिक 6.4 डिग्री और बिलासपुर में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हमीरपुर में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबक अन्य स्थानों पर प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि शिमला के कुफरी में 8.1 डिग्री की दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया है।जबकि अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट हमीरपुर मेें 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य में तापमान की स्थिति
शहर न्यूनतम अधिकतम
शिमला,18.7,28.0
सुंदरनगर,19.5,36.7
भुंतर,17.1,35.2
कल्पा,6.6,23.6
धर्मशाला,19.4,35.0
ऊना,22.8,42.6
नाहन,25.7,35.4
केलंग,5.4,22.3
सोलन,18.5,34.5