राशिफलः इन राशियां को मिलेगी आज बेहद अच्छी खबर, जिनका था बरसो से इंतजार

इस खबर को शेयर करें

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूर रहें अन्यथा आपको ही नुकसान होगा। बिन बुलाए मेहमान की वजह से आपको योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
अगर आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। लंबे समय से चले आ रहे कर्ज से आपको राहत मिलेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। साथ ही ऊर्जावान भी रहेंगे, जिससे आपको आर्थिक फायदा होगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। अपने दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मेल-मुलाकात करें, जिससे आपको फायदा हो। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। सायंकाल का समय मित्रों व परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। मित्रों की मदद से वित्तिय समस्याओं का हल मिलेगा। व्यक्तिगत भावना और गोपनाय बातों को फिलहाल अपनी लव पार्टनर के साथ न बिताएं। परिवार में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सायंकाल के समय पिता के सहयोग से कार्य आसान हो जाएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:
आज शत्रुजनित षड़यंत्र व लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यस्तता के बीच कार्य तथा परिवार में संतुलन बनाकर रखें। विवाह इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए अच्छा समय है। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। स्वजनों से सुख व पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
नौकरी पेशा जातकों के पद व अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। मित्रों के साथ दूर-सपीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी और व्यापार में कोई नया सौदा लाभप्रद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति का विस्तार होगा और आपके प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। अगर किसी विवाद में पड़ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचें। निराशाजनक विचारों से बचें। जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ योजनाओं का बनाएंगे। योजनाबद्ध तरीके से किए गए व्यापार में उन्नति होगी। सायंकाल में संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के लिए नए कार्यों की रूपरेखा बनाएंगे। परिवार में किसी अतिथि के आ जाने से मन प्रसन्न होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पारिवारिक बिजनस में पिता के मार्गदर्शन से लाभ होगा। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। लव लाइफ में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा।

कुंभ:
ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको सफलता मिलेगी। वाहन व भूमि खरीदने, का सुखद संयोग बन सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बाद भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्चों को नियंत्रण में रखें अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। सायंकाल का समय मित्रों के साथ हंसी-मजाक में व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति की वजह से सभी कार्यों में सफलता तथा लाभ के योग बन रहे हैं। पिता का सहयोग संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। छात्रों की किसी कम्पटीशन में जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपके सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।