
- यूपी: 30 हजार में 12वीं और 80 हजार में बनाता था ‘इंजीनियर’, जारी की 5000 फर्जी मार्कशीट - October 2, 2023
- साहब! बीवी के कई-कई मर्दो के साथ बन गये थे संबंध, टोकने पर कहती चुपचाप… - October 2, 2023
- बड़ी साजिश नाकाम! राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश, रेलवे ट्रेक पर रखे पत्थर - October 2, 2023
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में बुधवार देर रात रतनपुर (Ratanpuri) थानाक्षेत्र में ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइकसवार होमगार्ड बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं होमगार्ड की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार होमगार्ड नरेश कुमार(45) पुत्र चमन सिंह निवासी भूपखेड़ी (Bhupkhedi) देर रात 12 30 बजे मंसूरपुर (Mansoorpur) थाने से ड्यूटी कर लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुरी थानाक्षेत्र में सठेड़ी (Sathedi) रजबहे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में बाइकसवार नरेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन सवार फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को खतौली (Khatauli) अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।