- खिलौनों से खेलने की उम्र में 6 साल की बच्ची ने स्केटिंग में किया कमाल, बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - April 18, 2024
- KL Rahul के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं बीवी अथिया शेट्टी, बेडरूम से शेयर की फोटो - April 18, 2024
- नाखूनों को देखकर लगा सकते हैं लिवर में खराबी का पता, रंग और आकार में होते हैं ये बदलाव - April 18, 2024
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 28 साल की महिला ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर दी। वारदात को इस तरह से अंजाम दिया गया कि किसी को उसपर शक नहीं हुआ। इसके बाद वह 22 महीने से प्रेमी के साथ रह रही थी। मगर कहते हैं ना सच्चाई एक दिन सामने आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ महिला के साथ हुआ। ननद के एक शक ने उसकी सारी होशियारी पर पानी फेर दिया। अब प्रेमी और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
महिला ने पति को नींद की गोलियां खिलाकर उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे जिंदा नाले में बहा दिया। पुलिस ने जहां अज्ञात के रूप में उसके क्षत-विक्षत शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं आरोपी ने बुजुर्ग सास और परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि पति को गुजरात में नौकरी मिल गई है। मृतक की पहचान विश्वनाथ सखवार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी का उनके खेत में काम करने वाले मजदूर अरविंद के साथ अवैध संबंध थे।
नींद की गोलियां खिलाकर नाले में बहाया
पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ योजना बनाई। प्लान के अनुसार, उसने 23 नवंबर 2020 की शाम को पति को नींद की गोलियां खिलाईं। जब वह सो गया तो उसके कपड़े उतारकर अरविंद की मदद से उसे नाले में बहा दिया। उसके डूबने पर दोनों मौके से फरार हो गए। अरविंद ने विश्वनाथ को पानी में फेंकने से पहले उसके फोन से सिम निकाल दिया था।