
- उत्तराखंड: फिर चार माह के लिए बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल - September 21, 2023
- हरियाणा में हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक, पूरी रात महिलाओं से करते रहे गैंगरेप…1 की मौत - September 21, 2023
- हरियाणा-पंजाब में फिर मौसम लेगा करवट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के आसार - September 21, 2023
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में अंधेरे का फायदा उठाकर युवती प्रेमी के घर जा धमकी। अपने घर अचानक प्रेमिका को देखते ही प्रेमी के होश उड़ गए और वह युवती को हक्का-बक्का काफी देर तक एकटक देखता रहा। प्रेमी उससे कुछ कहता है, इससे पहले ही प्रेमिका बोली शादी करूंगी तो मोनू के साथ ही करूंगी। अगर उसको परेशान किया गया तो वह फांसी लगा लेगी। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
मामला बेहटा गोकुल थाना इलाके का है। यहां की रहने वाली एक युवती का युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। युवती के परिजन इस संबंध से संतुष्ट नहीं हैं और लगातार इस रिश्ते पर आपत्ति जताते थे। इसी से परेशान होकर युवती अपने प्रेमी, जोकि इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है के घर रात के अंधेरे में पहुंच गई और प्रेमी के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया। इसके बाद उसे वायरल कर दिया। इसमें उसने कहा है कि वह अपने घर से अकेली आई है। उसको अगर परेशान किया गया तो वह फांसी लगा लेगी।
हरदोई में प्रेमी कर घर पहुंची प्रेमिका ने कहा शादी करूंगी तो मोनू के साथ ही। देखिए वीडियो @NavbharatTimes pic.twitter.com/9wLpq801Vi
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) March 15, 2023
पुलिस ने कहा दोनों बालिग हैं
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों 20 से 22 साल के हैं। युवती स्वेच्छा से गई है। अभी तक कोई शिकायत नही मिली है, अगर लड़की के परिजन कोई तहरीर देते है तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।