छत्तीसगढ़ में सिपाही को साथियों ने पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस महकमे में हड़कंप

In Chhattisgarh, the soldier was beaten to death by his colleagues, there was a stir in the police department
In Chhattisgarh, the soldier was beaten to death by his colleagues, there was a stir in the police department
इस खबर को शेयर करें

,नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में एक सिपाही की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सिपाही की हत्या का आरोप उसके ही साथियों पर है। सिपाही की हत्या की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कस्बे की है। मृतक सिपाही का नाम संजय यादव बताया जा रहा है। 29 साल के संजय यादव महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गोली के पुरवा के रहने वाले थे और छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात थे।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुंडा कस्बे में एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान साथियों से संजय यादव की बहस हो गई थी। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात संजय यादव और उनके साथियों ने एक पेट्रोल पंप के पास शराब पी थी। इसके बाद इन सभी ने ढाबे में खाना खाया था।

जानकारी के मुताबिक, खाने का ऑर्डर देने को लेकर संजय यादव की अपने साथियों से कहासुनी हो गई। ढाबे से बाहर निकलते ही संजय यादव और उनके साथियों के बीच मारपीट हो गई। संजय के साथियों ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटा था। जान बचाकर भागने के दौरान संजय एक नाले में गिर गये। इसके बाद उनके साथी वहां से फरार हो गये।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने संजय को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के दिन इस्तेमाल किये गये बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। अभी मृतक सिपाही के साथियों की तलाश जारी है।