
- बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े जारी, OBC सब पर भारी; देखें- किस बिरादरी की कितनी आबादी - October 2, 2023
- अभी अभी:बिहार में BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी दिनदहाडे गोली, फैली सनसनी - October 2, 2023
- बिहार में सुबह – सुबह अनियंत्रित वाहन ने 7 लोगों को कुचला, दो की मौत; चार जख्मी - October 2, 2023
फरीदाबाद; फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के तिरखा कॉलोनी में भाई ने बहन के ब्रश से अपने दांत साफ किए जिससे दोनों भाई-बहन में झगड़ा हो गया। घरवालों ने भी बेटी को धमकाया तो इससे नाराज होकर सुसाइड नोट लिखा। कमरे के अंदर तेज आवाज में टीवीचलाकर फांसी लगाली। तिरखा कॉलोनी का रहने वाले प्रेमवीर रेहड़ी लगाकर कचौड़ी बेचते हैं और अपने पांच भाईयों के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। इन पांचों भाईयों के करीब 10 बच्चे हैं, जो एक साथ रहते हैं और एक ही रसोई का खाना खाते हैं। इसलिए किसी को ये पता नहीं चलता है कि कौन-सा ब्रश किसका है।
प्रेमवीर की 17 वर्षीय बेटी मनीषा ने देखा कि उसका छोटा भाई उसके ब्रश से अपने दांत साफ कर लिए। इस बात पर उसने अपने भाई की पिटाई कर डाली। दोनों में झगड़ा होने पर माता-पिता ने मनीषा को डांट दिया। उसने अपने कमरे के अंदर जाकर सुसाइड नोट लिखा। इसमें लिखा था वह अब इस दुनिया से जा रही है। अब किसी को डांटने की जरूरत नहीं होगी। आई लव यू लिखकर तेज आवाज में टेलीविजन चलाकर फांसी लगा ली।
काफी देर तक मनीषा दिखाई नहीं दी, तो स्वजन ने उसे कमरे के अंदर जाकर देखा, तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बारे में पुलिस को सूचना दे दी। महाराजा अग्रसेन चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।