
- अभी अभीः आतंकी हाफिज सईद के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, बुरे हाल में मिली लाश! पूरे पाकिस्तान में हडकंप - September 29, 2023
- अभी अभीः भीषण आत्मघाती हमलों से दहले लोग, अब तक 52 लोगों की मौत, बिछी लाशें ही लाशें - September 29, 2023
- मुजफ्फरनगर में मकान मालकिन ही घर में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, छापा पडा तो पूरा मौहल्ला… - September 29, 2023
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने आज थाना तितावी और विकास खण्ड बघरा पर समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित निस्तारण के सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिये। इस अवसर पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने आज तितावी थाने और बघरा विकास खण्ड पर समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस दौरान अपनी शिकायतें लेकर आये फरियादियों की शिकायतों को अधिकारियों ने गम्भीरतापूर्वक सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के आदेश दिये। जनपद के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।