
- अभी अभीः चंद्रयान 3 को लेकर झटके वाली खबर! विक्रम और प्रज्ञान ने… - September 22, 2023
- सऊदी अरब ने भारत को दिया झटका, कश्मीर के मुस्लिमों पर विवादित बयान - September 22, 2023
- फिर लीक हुआ सोफिया अंसारी का वो वाला वीडियो,डिलीट होने से पहले देख ले आप भी - September 22, 2023
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के गांव धनसनी में घास काटने गए ग्रामीण की चाकू से गर्दन काटने की कोशिश की गई। किसी तरह पीड़ित ने अपने आप कों बचाया। गर्दन पर चाकू चलने से गंभीर रूप से पीड़ित घायल हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि आरोपित लोगों को आता देख पहले ही फरार हो चुका था।
जानलेवा हमले से दहशत फैली
एक समाचार वेबसाइट के अनुसार थाना क्षेत्र तितावी के गांव धनसनी निवासी सरफराज पशुओं के लिए चारा लेने खेतों पर गया था। सरफराज खेत में बैठकर घास काट रहा था। इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने आकर उसकी गर्दन दबोच ली। जिसके बाद आरोपित ने सरफराज की गर्दन पर तेजी से चाकू चलाया। पीड़ित ने तेजी से अपनी गर्दन छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित से अपनी गर्दन छुड़ाने के लिए पीड़ित ने शोर मचाया। सरफराज के शोर मचाने पर ग्रामीण उनकी और बढना शुरू हुए तो आरोपित फरार हो गया। सरफराज ने आरोप लगाया कि आरोपित निर्मेष कुमार नाम का व्यक्ति है, जिसे उन्होंने पहचान लिया।
स्वास्थ्य केन्द्र बघरा ले जाया गया घायल
गर्दन पर चाकू चलने से सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्वास्थ्य केन्द्र बघरा ले जाया गया। सरफराज ने बताया कि अचानक चाकू से गर्दन पर किये गए हमले से वह घायल हुआ है। सरफराज को तुरंत ही इमेरजेंसी में ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया।