अभी अभीः कानपुर में समुदाय विशेष का बवाल, दूसरे समुदाय पर पथराव, फायरिंग, लाठीचार्ज, कई घायल

इस खबर को शेयर करें

कानपुर। कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। बाजार बंद कराने के ऐलान के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ। बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके। ये मिश्रित आबादी वाला इलाका है। इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस मामले की शुरुआत मुस्लिम नेता हयात जफर हाश्मी के बाजार बंद आह्वान से हुई थी। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। शुक्रवार को बाजार भी बंद कराए गए। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया, फिर भी पथराव होता रहा

पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज किया गया। लोगों को गलियों में खदेड़ दिया गया है। फिर भी लोग रुक-रुककर पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

बजरंग दल के नेता प्रकाश शर्मा और विहिप नेता मौके भी पहुंचे है। हालांकि, उन्हें पुलिस ने तनाव वाले एरिया से पहले ही रोका है। डीएम नेहा शर्मा भी मौके पर पहुंची हैं।

पॉलिटिकल लीडर के बयान

सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा-पुलिस ने मामले को हवा दी। ये घटना निंदनीय है।

बजरंग दल के नेता प्रकाश शर्मा और विहिप नेता मौके भी पहुंचे है। प्रकाश शर्मा ने कहा-माहौल को बिगाड़ने में कुछ खास लोगों का हाथ है।

पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लिया। उन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया है।

कानपुर के बाजार बंद
वहीं, इस बवाल के बाद कानपुर के दूसरे बाजारों में भी दुकानें बंद करवा दी गई है। बाजारों में सन्नाटा छा गया। एहतियातन शहर के दूसरे बाजारों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ताकि, हिंसा को एक इलाके तक ही सीमित रखा जा सके।

CCTV की मदद से बवाल करने वालो की हो रही पहचान
पुलिस पूरी मजबूती से बवाल के पीछे के चेहरों को पहचान कर रही है। सीसीटीवी की मदद से पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। बवाल करने वालों को नियंत्रित करने के लिए आरएएफ तैनात की गई है।