
- छत्तीसगढ़ में दशहरा और दीपावाली की छुट्टियों में एक-एक दिन का इजाफा, जानें स्कूल कब रहेंगे बंद? - September 27, 2023
- चुनाव से पहले कांग्रेस का छत्तीसगढ़ को तोहफा, राज्य को मिला पहला एथेनॉल प्लांट, जानें क्या है खासियत - September 27, 2023
- छत्तीसगढ़ की शान बढ़ाएगी 60 करोड़ की लागत से बनी इमारत, जानें- क्या है खासियत - September 27, 2023
जींद : हरियाणा में जींद के गांव खटकड़ में शादी समारोह के दौरान एक मकान का छज्जा नीचे गिरने से करीब 30 लोग घायल हो गये। घायलों में छह की हालत गंभीर है। सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव में बारात आई हुई थी और दुल्हन के दरवाजे पर रस्म हो रही थी। कई लोग इस रस्म को देखने के लिए घर के छज्जे पर मौजूद थे।
अचानक मकान का छज्जा टूट गया। हादसे में रस्म की तस्वीरें खींच रहे फोटोग्राफर समेत 30 लोग घायल हो गये। दूल्हा अंकित व दुल्हन मनीषा हालांकि बाल-बाल बच गये। घायलों को पहले जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से फोटोग्राफर समेत छह लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि हादसे में एक साथ पहुंचे घायलों के उपचार के लिए इमरजेंसी में आॅन कॉल डयूटी पर चिकित्सकों को बुला लिया गया था। घायलों का उपचार जारी है।