- सुहागरात ही क्यों होती है, सुहागदिन क्यों नहीं, जानिये मजेदार वजह - April 25, 2024
- फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी! - April 25, 2024
- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़के लोग - April 25, 2024
चंडीगढ़। पंजाब के CM भगवंत मान के प्रचार के अंदाज से विरोधी दल नाराज हो गए। यह नाराजगी संगरूर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के प्रचार की है। इसमें केजरीवाल तो गाड़ी के सनरूफ में खड़े हैं। वहीं CM मान इसी गाड़ी की खिड़की पर लटके हुए हैं। जिन्हें गिरने से बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने भी पीछे से सहारा दिया हुआ है। प्रचार की यह फोटो और वीडियो सामने आते ही विरोधियों ने तंज कसने शुरू कर दिए।
कांग्रेस ने बताया केजरीवाल का बॉडीगार्ड
पंजाब कांग्रेस ने केजरीवाल और भगवंत मान की फोटो सांझी करते हुए कहा कि केजरीवाल के साथ नए बॉडीगार्ड भगवंत मान जी हैं। आज से पहले पंजाब का कोई मुख्यमंत्री इतना नीचे नहीं लगा। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या पंजाब के असली मुख्यमंत्री के आने पर भगवंत मान जी ने कुर्सी बदल ली।
अकाली दल बोला – एक फोटो हजारों शब्दों से बेहतर
अकाली ने भी सीएम भगवंत मान की यह तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि एक फोटो हजार शब्दों से बेहतर है। उन्होंने लिखा कि एक फोटो से पंजाबियों को सब कुछ क्लियर हो गया।
पंजाब में रोडशो के दौरान पंजाब का मुख्यमंत्री कहां हैं ? मुझे तो गाड़ी में केजरीवाल और गाड़ी पर सिक्योरिटी गार्ड दिख रहे हैं।@DrKumarVishwas सर आपको दिख रहा क्या ? 🫢🤓 pic.twitter.com/OdGiSKHKMr
— कुमार विश्वास ( Parody ) (@Rofl_Vishvas) June 20, 2022