
- कश्मीर में आतंकी बौखलाए, तीन दिन में दहशतगर्दों का चौथा हमला - August 14, 2022
- Home Remedy: पेट की चर्बी घटाएगा ये घरेलू नुस्खा, बस करना होगा ये आसान काम - August 14, 2022
- अगर आपको आया है ऐसा सपना तो समझ लीजिए कोई रच रहा बड़ा षड्यंत्र - August 14, 2022
पटना (बिहार). पटना के दानापुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। दानापुर के पास मनेर स्थित रामपुर घाट में नाव पर सिलेंडर विस्फोट होने से अवैध बालू खनन में लगे 5 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मनेर में गंगा घाट पर अवैध बालू से लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट हुआ है, जिसमें पांच में अपनी जान गवां दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह विस्फोट अवैध बालू लदे नाव पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मृतकों की संख्या स्पष्ट हो पाएगा। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
खाना बनाने के दौरान हुआ ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार रामपुर बालू घाट पर अवैध रुप से बालू का उठाव होता है। नावों पर मजदूरों का रहने का भी इंतेजाम रहता है। जबकि नाव पर ही मजदूर खाना भी बनाते हैं। शनिवार सुबह भी नाव पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें उसपर सवार मजदूर जिंदा जल गए। पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह पूरा स्पष्ट हो पाएगा कि नाव पर कितने मजदूर मौजूद थे। घटना के बाद से दूसरे नाव पर अवैध खनन कर रहे मजदूर सहमे हुए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी है।
अवैध खनन का चलता है खेल
मनेर स्थित रामपुर घाट अवैध बालू खनन का खेल चलता है। बड़े-बड़े नामों पर बालू माफिया बालू का खनन करवाते हैं। स्थानीय मजदुरों को इसमें लगाया जाता है। मजदूर नाव पर ही रहकर दिन रात बालू का खनन करते है। नाव पर ही खाना भी बनाया जाता है। कई बार पहले भी हादसे हुए। लेकिम नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट होने की यह पहली घटना है। घटना स्थल से थोड़ी दूर पर गंगा और सोन नदी का मिलन होता है।