मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के संधावली बाईपास पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा सोनू घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी जंगल के रास्ते भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश जंगलों में की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक पिस्टल, बाइक और 3 कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक लूट की घटना में घायल बदमाश सोनू वांछित था। जो देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
थानाक्षेत्र सिविल लाइन में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा फैक्ट्री में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था
घटना का अनावरण करते हुए 01 लुटेरे अभियुक्त को किया घायल/गिरफ्तार।
बरामदगी
01 तमंचा मय खोखा, जिन्दा कारतूस 315 बोर।
01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर।
21000 रूपये नकद। (अभियोग से सम्बन्धित) pic.twitter.com/QHWJ4juX3g— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) April 29, 2022