अभी-अभीः प्रयागराज दंगा मास्टरमाइंड जावेद के आलीशन घर को बुलडोजर ने किया तबाह-देखें तस्वीरें और वीडियो

Just now: Prayagraj riot mastermind Javed's house was bulldozed, everything destroyed - see photos and videos
Just now: Prayagraj riot mastermind Javed's house was bulldozed, everything destroyed - see photos and videos
इस खबर को शेयर करें

प्रयागराज। प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमीदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहाया। बता दें, गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था।

पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हिंसा वाली जगह से जावेद के घर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। बता दें प्रयागराज हिंसा के बाद अबतक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।

घर छोड़कर भाग गए हैं आरोपी

पुलिस अटाला, करैली और अन्य आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ज्यादातर उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। उपद्रवियों के घर महिलाएं ही हैं। शौकत अली मार्ग, मिर्जा गालिब रोड से लेकर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज वाली गली में तमाम घरों पर ताले लगे हैं। CCTV से पहचान होने के बाद पूरे अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है।

 

जावेद के घर को गिराते समय आसपास के घरों को कोई नुकसान न हो, इसका टीम ने विशेष ध्यान रखा।
जावेद के घर को गिराते समय आसपास के घरों को कोई नुकसान न हो, इसका टीम ने विशेष ध्यान रखा।
जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं।
जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं।
घर की बाहरी दीवारों को तोड़ता बुलडोजर। तोड़ने से पहले टीम ने अंदर के कमरों से सामानों को बाहर निकाला।
घर की बाहरी दीवारों को तोड़ता बुलडोजर। तोड़ने से पहले टीम ने अंदर के कमरों से सामानों को बाहर निकाला।
दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई।
दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई।
घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले।
घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले।
11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई।
11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई।
जेके आशियाना क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई।
जेके आशियाना क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई।