अभी अभीः रामपुर और आजमगढ में ढहा सपा का किला! सिर के बल ठोकेगी भाजपा

Just now: SP's fort collapsed in Rampur and Azamgarh! BJP will hit its head
Just now: SP's fort collapsed in Rampur and Azamgarh! BJP will hit its head
इस खबर को शेयर करें

UP News Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज रविवार 26 जून को रामपुर और आजमगढ़ सीट पर तीन दिन पहले हुए उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। रामपुर में सपा का किला ढह गया है। यहां भाजपा के घनश्याम लोधी जीत गए हैं। घनश्याम ने सपा के अजीम रजा को 42 हजार वोटों से हराया है। आजमगढ़ में भी भाजपा के निरहुआ आगे चल रहे हैं। ऐसे में यहां सपा की हार तय लग रही है। शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद भाजपा ने बढ़त बनाई फिर पीछे नहीं हुई।

रामपुर में भाजपा ने सपा से छीनी सीट

रामपुर में सपा का किला ढह गया है। यहां भाजपा के घनश्याम लोधी जीत गए हैं। घनश्याम ने सपा के अजीम रजा को 42 हजार वोटों से हराया है। आजमगढ़ में भी भाजपा के निरहुआ आगे चल रहे हैं। ऐसे में यहां सपा की हार तय लग रही है। शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद भाजपा ने बढ़त बनाई फिर पीछे नहीं हुई।

रामपुर के बाद आजमगढ़ में भी भाजपा जीत के करीब, निरहुआ की धर्मेंद्र पर बढ़त बरकरार

रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी के जीतने के बाद आजमगढ़ में भी भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ जीत के करीब पहुंच रहे हैं। निरहुआ करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

पार्टी प्रत्याशी वोट प्रतिशत
भाजपा दिनेश लाल यादव निरहुआ 287229    34.58
सपा    धर्मेंद्र यादव  275095   33.12
बसपा शाह आलम गुड्डू जमाली    244082    29.39