
Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)
- देवर संग बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में थी भाभी, दोनों को साथ देखकर बोला पति-जी लो अपनी जिंदगी - December 11, 2023
- यूपी में जाडे का कहरः अगले 48 घंटे में 4 से 5 डिग्री गिरेगा पारा, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी - December 11, 2023
- ट्रेन में बाथरूम गई थी लड़की, शख्स ने दरवाजा लॉक कर किया रेप, चीख-चीखकर बताई आपबीती - December 11, 2023
बरेली। उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। 80 साल के डॉक्टर जौहरी लंबे समय से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
डॉक्टर जौहरी शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। शहर के प्रेम नगर में उनका आवास है। उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।