मुजफ्फरनगर पहुंचे केशव मोर्या ने कर दिया बडा ऐलान, कह दी ये बडी बात

Keshav Morya reached Muzaffarnagar, made a big announcement, said this big thing
Keshav Morya reached Muzaffarnagar, made a big announcement, said this big thing
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे पर दुख जताया। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुराई करेंगे तो लोग उन पर हंसेंगे ही। उन्हें विदेश में अपने देश के प्रधानमंत्री की बुराई नहीं करनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। पार्टी मां है और पार्टी कार्यालय मंदिर व जनता भगवान है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसी स्वरूप को ध्यान में रखते हुए सेवाएं दें। उन्होंने कहा मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल है। जितने कार्य 9 साल में हुए उतने पिछले 60 सालों में भी नहीं हुए।

डबल इंजन की सरकार कर रही कार्य
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार यदि विकास कार्य कराती तो देश की तस्वीर आज कुछ और होती। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं तब से विदेश में भारत की छवि सुधरी है। देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। जन-जन को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।

गार्ड ऑफ ऑनर से किया इनकार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यालय पर गार्ड ऑफ ऑनर से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उड़ीसा में भीषण रेल हादसा हुआ है। हमें मृतकों की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। आज सम्मान कराने का दिन नहीं है।