अंतरंग संबध के दौरान महिला साथी को किन बातों से होती है नफरत, जानिए

इस खबर को शेयर करें

अंतरंग बंधन (sex) का मतलब आनंद और संतुष्टि है। अपने साथी के साथ अंतरंग बंधन में रहने से रिश्ते के नए कदम की बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। लोग इसमें प्रयोग करना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिनसे कई महिलाएं नफरत भी करती हैं। ऐसे में ये भी कहा जा सकता है कि वे हमेशा ही सेक्स की हर एक्टिविटी को पसंद नहीं करती हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि महिलाओं को वास्तव में सेक्स की किस चीज से नफरत हो सकती है?

असुरक्षा का भाव
महिलाएं अपने शरीर को लेकर काफी असुरक्षित होती हैं, जिसकी वजह समाज द्वारा तय पैमाने हैं। लुक कैसा होना चाहिए और कैसा नहीं, इसको लेकर महिलाएं तनाव में आ जाती हैं। ये उन्हें संबंध बनाने के ख्याल को लेकर भी सहज नहीं होने देता है। ऊपर से साथी की फिक्शनल एक्सपेक्टेशन्स चीजों को और बिगाड़ने का ही काम करती हैं।

दबाव महसूस करना
हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला कि महिलाएं सेक्स के दौरान उम्मीदों का दबाव महसूस करती हैं। कई महिलाएं इस बात पर ध्यान देती हैं कि वे सेक्स के दौरान कैसी दिखती हैं, तो कुछ इस चिंता में रहती हैं कि उनका साथी उनसे खुश हो पाएगा या नहीं। ऐसे में पार्टनर के लिए ये बहुत अहम हो जाता है कि वो महिला साथी की जिस तरह से भावनाओं का सम्मान करता है, वैसे ही उसके शरीर का भी करे।

चरमोत्कर्ष पर पहुंचने का दबाव
महिलाओं को चरमोत्कर्ष में अधिक समय लगता है। और यह कुछ पुरुष आमतौर पर नहीं समझते हैं। महिलाओं से उसी समय चरमोत्कर्ष की उम्मीद की जाती है, जब उनका साथी संभोग कर रहा होता है। यह दबाव महिलाओं का मूड भी खराब कर सकता है। वहीं कुछ तो महिला साथी के ऑर्गैज्म में पहुंचने तक का भी इंतजार नहीं करते और सिर्फ अपने संतुष्ट होने पर ध्यान देते हैं। ये महिलाओं को बहुत ही फ्रस्टेट कर देता है।

और भी चीजें हैं जो महिलाओं को पसंद नहीं आती
महिलाएं तब भी नफरत करती हैं जब सेक्स के दौरान व्यवधान होता है, या जब वे एक संभोग सुख प्राप्त करने में सक्षम नहीं होती हैं। अतिरिक्त चिंताएं जैसे STI का डर भी महिलाओं के लिए सेक्स के अनुभव को बर्बाद कर देता है।साथी का हाइजीन पर ध्यान नहीं देना भी महिलाओं को पसंद नहीं आता है। जरा सा इंफेक्शन उनके लिए मुसीबत बन सकता है, लेकिन ज्यादातर पुरुष इस पर ध्यान नहीं देते।

ऐसी 3 भावनाएं जो आपके सेक्स को नियंत्रित करती हैं

ओरल सेक्स के लिए हर महिला सहज नहीं होती है। ऐसे में जब उन पर साथी द्वारा दबाव बनाया जाता है, तो ये उनके संबंध बनाने के अनुभव को कड़वाहट से भर देता है।

पॉर्न फिल्में देखने के बाद पुरुष साथी के जरिए वैसी ही स्थितियों की उम्मीद करना या पार्टनर पर ऐसा करने का दबाव डालना भी महिलाओं को परेशान कर देता है और वे रुचि खोने लगती हैं क्योंकि ये उनके लिए काफी असहज कर देने वाली स्थितियां होती हैं।