
- उत्तराखंड: फिर चार माह के लिए बढ़ सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति का कार्यकाल - September 21, 2023
- हरियाणा में हथियारों के बल पर परिवार को बनाया बंधक, पूरी रात महिलाओं से करते रहे गैंगरेप…1 की मौत - September 21, 2023
- हरियाणा-पंजाब में फिर मौसम लेगा करवट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के आसार - September 21, 2023
सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो काफी मजेदार होते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर हरकोई हैरान रह जाते हैं। कई बार प्रकृति की अद्भुत घटनाएं भी कैमरे में कैद हो जाती हैं। प्रकृति अपने आप में कई तरह के रंग समेटे हुए है। प्रकृति का सौम्य और खूबसूरत रूप लोगों का मन मोह लेता है। वहीं कई बार प्रकृति का खतरनाक रूप भी देखने को मिलता है। आपने भी कई बार प्रकृति का रौद्र रूप देखा होगा। आसमानी बिजली गिरने, तूफान और भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आसमानी बिजली
वायरल हो रहे वीडियो में प्रकृति का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर कई यूजर्स सहम गए। आपने भी सोशल मीडिया पर आसमान से बिजली गिरने के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें अचानक किसी पेड या अन्य जगह पर बिजली गिरती देखी जाती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है लेकिन थोड़ा अलग है। दरअसल, एक जगह आसमान से इस तरह से बिजली गिरी मानों कोई गोलियां चला रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान से एक ही जगह कई बार बिजली गिर रही है।
Watch as lighting strikes again and again in the same spot 😳 pic.twitter.com/BCfapYSLa6
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) March 23, 2023
दूर छत पर से बनाया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूर छत पर कुछ लोग खड़े हैं। उनमें से कोई वीडियो बना रहा है। तभी बिजली गिरने की घटना कैमरे में कैद हो गई। बिजली गिरने के बाद शख्स ने कैमरे को जूम करके दिखाया। इसमें दिखाई दे रहा है कि बिजली किसी पेड़ पर गिरी और पेड़ में आग लगती दिखाई दे रही है।
वायरल हुआ वीडियो
बिजली गिरने के इस वीडियो को ट्विटर पर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बहुत से लोग इस पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।