मुजफ्फरनगर में झांसी की रानी पर मनाया गया लोहड़ी पर्व

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। आल इंडिया एंटी करप्शन के तत्वावधान में शहर के झांसी रानी चौक पर बुधवार की देर शाम लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी मनीष चौधरी ने व्यापारियों के साथ पर्व की खुशियां मनाई। इस दौरान मनीष चौधरी ने कहा कि यह पर्व शरद ऋतु की समाप्ति और वसंत ऋतु के आगमन पर विशेष रूप से मनाया जाता है और धार्मिक व सांस्कृतिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता सती ने प्रजापति दक्ष के यज्ञ में आहुति दी थी। इस दौरान सपा नेता गौरव स्वरूप, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, मनीष चौधरी गोलू, तरुण मित्तल, अजय सिघल व अशोक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।