लव-सेक्स और फिर वीडियो वायरल! लड़कियों के अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने की ये कैसी सनक

Love-sex and then the video went viral! What kind of craze is this to put pornographic videos of girls on the internet?
Love-sex and then the video went viral! What kind of craze is this to put pornographic videos of girls on the internet?
इस खबर को शेयर करें

मुझसे प्यार करती हो तो अपने जिस्म में मेरा नाम लिखो… हाथ में ब्लेड लेकर वो अपनी गर्लफ्रेंड को मजबूर करता रहा। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ में ब्लेड पकड़ा दी। वो मना करती रही, लेकिन वो इमोशनली उसपर दवाब बनाता रहा। वो चाहता था उसकी गर्लफ्रेंड अपने सीने में उसका नाम लिखे। नाम किसी पेन से नहीं बल्कि ब्लेड से काटकर। बॉयफ्रेंड के बार-बार बोलने पर उसने आखिरकार अपने सीने पर अपने बॉयफ्रेंड का नाम लिख ही दिया, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

पिता तक पहुंचा बेटी का वीडियो
चार दिन पहले इंटरनेट पर एक अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में लड़की अपना टॉप उतारकर ब्लेड से अपने सीने में कुछ लिख रही थी। घर-घर तक ये अश्लील वीडियो पहुंचने लगा। लोग वीडियो देखकर मजे ले रहे थे, लेकिन ये वीडियों की असलियत तब सामने आई जब ये उस लड़की के पिता तक भी पहुंचा। अपनी बेटी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होता देख वो सन्न रह गए। बेटी से इस बारे में बात की तो जो हकीकत उसने बयां की वो बेहद हैरान करने वाली थी।

बॉयफ्रेंड ने बनाया अश्लील वीडियो
लड़की को खुद पता नहीं था कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है। लखनऊ में रहने वाले अवेन्द्र और दिशा(बदला हुआ नाम) एक साथ नर्सिंग का कोर्स कर रहे हैं। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों ही आसपास के गांव के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों ने लिव इन में रहना शुरू किया। अभी दोनों को साथ में रहते हुए दस दिन ही बीते थे कि अवेन्द्र ने दिशा से उसके जिस्म में अपना नाम लिखवाने की बात कही। वो गर्लफ्रेंड को अपने प्यार का वास्ता देता रहा, उसे इमोशनली ब्लेड से अपने सीने पर नाम लिखवाने के लिए मजबूर किया। इस दौरान वो दिशा का वीडियो बनाता रहा और बाद में इस वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया।

वीडियो वायरल से सदमे में परिवार
दिशा के पिता ने पूरा मामला जानने के बाद अवेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पूछताछ हुई और अब अवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिशा इस हादसे के बाद काफी परेशान है। उसने सोचा भी नहीं था कि जिसपर वो इतना विश्वास कर रही है वो उसका अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल देगा।

आंख मूंदकर भरोसा करना पड़ा भारी
इंटरनेट पर अक्सर इस तरह के वीडियो वायरल होने की खबरे सामने आती रहती हैं। दिशा का मामला कोई पहला नहीं है। अक्सर ऐसी खबरें तब देखने को मिलती है जब लड़कियां आंख मूंदकर किसी पर भरोसा करने लगती, ये सोचे समझे बिना कि इसका नतीजा क्या होगा। दिशा ने न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड की बात मानी बल्कि उसे अपना वीडियो बनाने की भी परमिशन दे दी।

बिहार के बक्सर में भी वीडियो वायरल
दिशा की तरह ही कुछ समय पहले बिहार के बक्सर जिले से एक लड़की का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था। यहां भी बॉयफ्रेंड ने ही पहले लड़की के साथ प्यार का झूठा नाटक किया, उसके करीब आया और इंटीमेट मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो बनाकर व्हाट्सअप ग्रुप में वायरल कर दी। लड़की को जब ये पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसके साथ धोखा किया है तो उसने मौत को गले लगा लिया। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पूछताछ में पता चला था कि दोनों के बीच लंबे समय से रिश्ता था।

बांदा में बॉयफ्रेंड ने बनाया अश्लील वीडियो
यूपी के बांदा की रहने वाली एक लड़की का अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर आई। इस मामले में लड़के ने लड़की की कोल्डड्रिंक में नशील चीज़ मिला दी। इसके बाद लड़की के बेहोश हो गई तो उसके साथ गलत हरकतें की और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। वो लड़की को धमकी भी देता रहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो जान ले लेगा।

जयपुर में भी लड़की के साथ हुआ धोखा
राजस्थान के जयपुर में भी लड़की के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना हुई। लड़की जोधपुर की रहने वाली थी और अकेले ही जयपुर में रह रही थी। वही उसकी दोस्ती सिंधी कैंप इलाके में रहने वाले एक लड़के से हुई। दोनों अक्सर वक्त साथ गुजारने लगे। लड़की अपने बॉयफ्रेंड पर पूरा विश्वास करने लगी थी। एक दिन उस लड़के ने उसे जयपुर में ही एक होटल में बुलाया। होटल में लड़की को कॉफी पीने के लिए दी, जिसमें उसने पहले ही नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। कॉफी पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई तो लड़के ने उसके साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इतना ही नहीं वो वीडियो को लेकर लड़की को धमकी देता रहा। आखिरकार परेशान होकर उस महिला ने थाने में लड़के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

वीडियो रिकॉर्डिंग से रहें सावधान!
इस तरह के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस खबर को दिखाने के पीछे हमारा मकसद किसी को डराना नहीं है, लेकिन ये ज़रूरी है इस तरह की घटनाओं से सीख ली जाए। सोशल मीडिया पर इस तरह के अश्लील वीडियो अपलोड होने के बाद वायरल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और फिर ये लड़की और उसके परिवार के लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं। इस तरह के मामलों में या तो लड़कियां मौत को गले लगा लेती हैं या डिप्रेशन में चली जाती हैं इसलिए जरूरी है पहले ही सावधान रहें।