पुरुषों को लगता है कि महिलाएं 365 दिन सोचती हैं सिर्फ ये तीन चीजें

इस खबर को शेयर करें

ऐसा कहा जाता है कि महिलाएं कब-क्या सोचती हैं, इसे समझ पाना बेहद ही मुश्किल है। लेकिन जब आप एक रिलेशन में होते हैं, तब आपको अपने पार्टनर को समझना होता है। हालांकि ज्यादातर पुरुषों को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि हर दिन के हिसाब से उनकी जरूरतें क्या हैं। कई बार यही कारण रिश्ते में खटास पैदा करने का काम भी करता है। महिलाओं को इस बात का अफसोस हमेशा होता है कि वे क्या चाहती हैं उनका पार्टनर इसे नहीं समझता है। लेकिन एक बात ऐसी भी है, जो आपको आश्चर्य में डाल सकती है। वो यह कि पुरुषों को भले ही साफतौर पर नहीं, लेकिन उन्हें हल्का आइडिया जरूर है कि महिलाएं अक्सर हर दिन सबसे ज्यादा क्या सोचती हैं। आपको उनकी यह धारणा हंसा भी सकती है, वहीं कभी इरिटेटिंग भी लग सकती है। तो चलिए जान लेते हैं उन चीजों के बारे में जो पुरुष महसूस करते हैं महिलाएं हर दिन सोचती हैं।

* ​आराम से रहने के बारे में सोचना
पुरुषों को लगता है कि महिलाएं अक्सर यह सोचती हैं कि वह कितनी जल्दी घर पहुंचकर अपने इनर वेअर हटा सकती हैं। इंटरनेट पर ऐसे कई मीम्स हैं जो बताते हैं कि घर पहुंचने के बाद महिलाएं कितना आराम महसूस करती हैं। यह एकदम सच भी है क्योंकि विमन अपनी ब्रा को निकालकर आरामदायक टी-शर्ट और पैजामा पहनने के लिए बेकरार रहती हैं। वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है कि दिनभर ब्रा पहनने के बाद उसे हटाने के बाद महिलाएं बहुत आराम महसूस करती हैं, जो उनके तन-मन दोनों को राहत पहुंचाता है।

* ​प्रोफेशनल और फिनेंशियल प्रॉब्लम्स
आज के जमाने में जहां ज्यादातर महिलाएं वर्किंग हैं, तो उनका अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चिंतित होना भी लाजिमी है। पुरुषों महसूस करते हैं कि ऑफिस में घटित हुई चीजों के बारे में औरतें अक्सर सोचती हैं। उनकी ज्यादातर समस्या उनके काम और इनकम को लेकर रहती है।महिलाओं की लाइफ में पहले से ही कई मुद्दे होते हैं, जिनसे उन्हें डील करना होता है और उसके बाद खुद की सेविंग्स और जॉब से जुड़ी हुई समस्याएं उनका बोझ बढ़ाने का काम करती हैं। कई बार महिलाएं इस बात को लेकर भी परेशान रहती हैं कि शादी के बाद वह खुद को किस तरह से इंडिपेंडेंट रख पाएंगी।

​* सेक्सुअल लाइफ के बारे में सोचना
पुरुषों को लगता है कि महिलाएं सेक्स के बारे में बहुत सोचती हैं। वैसे यह सच है कि औरतें के दिमाग में सेक्स जैसे टॉपिक को लेकर दिनभर में कई ख्याल आते हैं। यहां तक कि पुरुषों से ज्यादा महिलाएं सेक्सी के सपने देखती हैं। औरतों के मन में इंटीमेसी को लेकर बुरी तरह से ख्याल आते हैं।एक शोध में भी इस बात का खुलासा हो चुका है कि पुरुषों की तरह ही महिलाएं भी यौन संबंधों के बारे में सोचती हैं। दूसरा कारण यह भी है कि इसके जरिए वे अपने साथी को एहसास दिलाती हैं कि उन्हें उनसे कितना प्यार है। यह बात सच है कि इंटीमेसी सिर्फ प्यार जताने का ही नहीं बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का भी जरिया है।