अगले दो दिनों में हिमाचल से वापस लौटेगा मॉनसून, गर्मी झेलने के लिए रहे तैयार

Monsoon will return from Himachal in the next two days, be prepared to face the heat
Monsoon will return from Himachal in the next two days, be prepared to face the heat
इस खबर को शेयर करें

शिमला: मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों में मानसून के हिमाचल प्रदेश से वापस लौटने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है। धूप के बावजूद इन दिनों सुबह और शाम की ठंडक बढ़ने लगी है और न्यूनतम तापमान में एक से 2.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट केलंग में 2.5 डिग्री की दर्ज की गई है। इन दिनों सुबह और शाम की ठंड शिमला से ज्यादा सोलन में हो रही है। धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

8667.38 करोड़ का नुकसान
प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8667.38 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 465 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 146 लोगों की माैत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2634 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 11105 मकानों को नुकसान हुआ है। 320 दुकानों के साथ 5949 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2119.10 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। बाक्स स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,14.8,25.2 सुंदरनगर,15.8,32.4 भुंतर,15.0,33.1 कल्पा,7.3,23.8 धर्मशाला,17.2,30.0 ऊना,19.8,33.4 नाहन,20.3,26.9 केलंग,4.9,21.2 सोलन,13.6,28.5