हिमाचल में भूस्खलन से 100 से अधिक सड़कें ठप, चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

इस खबर को शेयर करें
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन में भारी बारिश से लगातार नुकसान हो रहा है। राज्य में बीते 48 दिनों में 200 लोगों की जान सड़क हादसों, बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन इत्यादि से हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से 100 से अधिक सड़कें भी ठप हो गई हैं। भूस्खलन से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16,18,19 और 20 अगस्त को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में 22 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।