
बॉलीवुड और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय अक्षय कुमार, दिशा पानी, अपारशक्ति खुराना, सोनम बाजवा और नोरा फतेही के साथ अमेरिका में हैं। द एंटरटेनर्स टूर के तहत बॉलीवुड सितारे अमेरिका में हैं। उनका ये दौरा जल्द ही खत्म हो गया है क्योंकि सभी शो हाउसफुल थे और मौनी रॉय, अक्षय कुमार, नोरा फतेही और बाकी लोगों को अमेरिका भर के कई शहरों में उनके फैंस से बहुत प्यार मिला। इस बीच मौनी ने अपने लिए कुछ वक्त निकलाकर मियामी में घूमने की सोची और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उनके साथ दिख रही लड़की की खूब चर्चा हो रही है। साथ ही मौनी एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं।
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने बिजी टूर शेड्यूल में से कुछ क्वालिटी टाइम निकाला और कुछ समय बिताने के लिए मियामी चली गईं। मियामी में मौनी रॉय ने अपने भीतर के जलपरी को चैनलाइज किया और एक हॉट और सेक्सी बिकिनी और सारंग पहनकर सड़कों पर घूमती नजर आईं। बिकिनी और सारंग में सड़कों पर वॉक करती मौनी रॉय का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही उनके साथ चल रही एक लड़की पर सबकी नजर ठहर गई है।
दिशा पाटनी का बिकिनी वीडियो
कुछ दिनों पहले दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट बिकिनी में अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में दिशा को यूएस में उनके होटल में मौनी रॉय के साथ पूल टाइम एन्जॉय करते देखा जा सकता है।
मौनी रॉय वर्कफ्रंट
मौनी रॉय इस समय अक्षय कुमार के ‘द एंटरटेनर्स टूर’ के लिए दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और बाकियों के साथ अमेरिका में हैं। उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा गया था जिसमें अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी थे।