
- BREAKING: 2000 के नोट बदलने की आज आखिरी तारीख, इसके बाद क्या होगा जान लें - September 30, 2023
- देहरादून में पकडा गया मुजफ्फरनगर का गैंगस्टर, वजह जानकर उड जायेंगे होश - September 30, 2023
- मुजफ्फरनगर: बटाई पर एक गज जमीन नहीं, बनें 1400 बीघे के गन्ना किसान - September 30, 2023
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन की अचानक तबीयत बिगड़े की वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जब फिल्ममेकर तबीयत बिगड़ी उस दौरान अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुगजुग जियो’ के प्रमोशन में बिजी थे। हालांकि जैसे ही वरुण धवन ने पिता के बीमार होने की खबर सुनी एक्टर फिल्म का प्रमोशन छोड़ तुरंत अस्पताल निकल गए।
Varun Dhawan पर टूटा दुखों का पहाड, अस्पताल में…
रिपोर्ट्स के मानें तो, डेविड को एडवांस स्टेज की डायबिटीज है। इसकी वजह से पहले भी उनकी कई बार तबीयत बिगड़ चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि डायबिटीज की वजह से ही उनकी तबियत फिर से खराब हुई है। हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती क्यों करवाया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि डेविड 70 साल के हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘कुली नंबर 1’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा’, ‘हसीना मान जाएगी’ ‘साजन चले सुसराल’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
इन दिनों वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को डायरेक्ट राज मेहता ने किया है। इसमें वरुण के अलावा किराया आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य भुमिका में नजर आएंगे।