मुजफ्फरनगर : वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल

Muzaffarnagar: Home guard injured in vehicle collision
Muzaffarnagar: Home guard injured in vehicle collision
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना पुरकाजी में रात में साइकिल से डयूटी पर आ रहा होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मांडला गांव निवासी होमगार्ड जवान राजेश कुमार पुरकाजी थाने में शनिवार रात दस बजे डयूटी पर आ रहा था। इसी बीच पुरकाजी बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे गंभीर घायल को पुरकाजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया।