मुजफ्फरनगर में दलित महिला से बलात्कार का प्रयास, आरोपी ने गला भी घोंटा

Dalit woman tried to be raped in Muzaffarnagar, accused also strangled her
Dalit woman tried to be raped in Muzaffarnagar, accused also strangled her
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। रात के समय घर में कूदकर दलित महिला से रेप का प्रयास किया गया। विफल रहने पर आरोपित ने गला दबाकर पीड़िता की हत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा में घर पर अकेली सो रही दलित महिला से ज्यादती का प्रयास किया गया। आरोप है कि देर रात 12.30 बजे विकास उर्फ ठाकुर पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव काकड़ा एक दलित महिला के घर में कूद गया। आरोपित ने सोते समय महिला से रेप का प्रयास किया। हड़बड़ाहट में महिला ने शोर मचा दिया। रेप में विफल रहने पर विकास उर्फ ठाकुर ने पीड़िता का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता के हाथ पर भी काट लिया। शोर सुनकर पड़ौसी घर में घुस आए। जिससे घबराया आरोपित पीड़िता गाला-गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दीवार फांदकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपित विकास उर्फ ठाकुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। प्रभारी उप निरीक्षक थाना शाहपुर राधेश्याम यादव का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी। बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।