- बिहार में एक कट्टा जमीन और रुपयों के लिए नवविवाहिता की हत्या, ससुराल वालों ने बालू में किया दफन - April 24, 2024
- छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह वजह, शादी में गया था परिवार - April 24, 2024
- Gold Price Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना, क्या यही है खरीदारी का सही समय? जानें ताजा रेट - April 24, 2024
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र में गांव दुल्हैरा निवासी दो युवकों की मंगलवार रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दुल्हैरा निवासी दीपक व पारस पल्सर बाइक पर मंगलवार को घर से सहारनपुर जनपद के शाकंभरी देवी मंदिर जाने के लिए निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर दोनों के परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
बुधवार शाम करीब 5 बजे दोनों के लहूलुहान शव दुल्हैरा में ही माजरा रोड स्थित दीपक के खेत में ट्यूबवेल पर पड़े मिले। सूचना पर सीओ बुढ़ाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के सीने में गोली मारकर हत्या की गई। शवों के पास ही पलसर बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।