मकर सक्रांति पर मुजफ्फरनगर में किया गया खिचड़ी प्रसाद वितरण

इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर । नवीनमन्डी व्यापार संघ परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष में खिचड़ी प्रसाद वितरण भगवान शिव मंदिर नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर पर किया गया जिसमें सभी धर्म प्रेमी सज्जनों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 14 जनवरी को पड़ रहा है। मकर संक्रान्ति के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रान्ति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, और आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। साथ ही अभी शनि देव भी मकर राशि में ही विराजमान हैं। 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य और शनि ग्रह का होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग है। और यह संयोग 29 साल के बाद 14 जनवरी 2022 को पड़ रहा है। इससे पूर्व यह योग 1993 में पड़ा था। जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान थे। मकर संक्रांति पर्व हिंदूओं का प्रमुख त्योहार है यह पूरे भारत में इससे अलग नाम से मनाया जाता है पंजाब में से लोहड़ी दक्षिण में पोंगल यूपी बिहार मध्य प्रदेश में खिचड़ी कर्नाटक आंध्र प्रदेश में संक्रांति गुजरात में उत्तरायण राजस्थान में भी सक्रांति के रूप में मनाया जाता है और इसमें खास बात यह है यह नए साल का पहला त्यौहार है

खिचड़ी की खुशबू, और गुड की मिठास,

दिलो में ख़ुशी और अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार

मीठे गुड में मिल गए तिल,

उडी पतंग और खिल गए दिल,

हर पल खुश और हर दिन शान्ति,

मकर संक्रांति आपके लिए लाये ऐसे ही दिन।

शिव मंदिर की घंटी, आरती की थाली,

शिव मंदिर के किनारे सूरज की लाली,

जिन्दगी में आये खुशियों की बहार,

आपको मुबारक को मकर संक्रांति का त्यौहार।

संजय मिश्रा अध्यक्ष

मनीष चौधरी महामंत्री कोषाध्यक्ष संजीव गोयल अनुज बंसल श्याम सिंह सैनी कृष्ण चंद्र मूंदड़ा जितेंद्र कुछल जगबीर सिंह जी चौधरी दिनेश राठी नरेंद्र जी रमेश सिंगल रवि शर्मा अचिंत मित्तल सुशील कुमार फतेह सिंह तोमर अतुल वर्मा अशोक बसंल नितिनऔर समस्त नवीन मंडी व्यापार संघ का सहयोग रहा।