- खिलौनों से खेलने की उम्र में 6 साल की बच्ची ने स्केटिंग में किया कमाल, बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - April 18, 2024
- KL Rahul के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं बीवी अथिया शेट्टी, बेडरूम से शेयर की फोटो - April 18, 2024
- नाखूनों को देखकर लगा सकते हैं लिवर में खराबी का पता, रंग और आकार में होते हैं ये बदलाव - April 18, 2024
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल, राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भारत के सैन्य ताकत से लेकर सांस्कृतिक, पारंपरिक विरासत को भी प्रदर्शित किया जाता है। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भी राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेना और सशस्त्र बलों की सलामी ली। साथ ही इस दौरान कुल 25 झांकिया भी प्रदर्शित की गई। लेकिन इस दौरान सबसे खास रहा एक घोड़े का रिटायर होना। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने मिलकर उसे दुलारा।
विराट है इसका नाम
बता दें कि इस घोड़े का नाम है विराट (Virat) जो अब तक 13 बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो चुका है। विराट अपनी योग्यता और सेवा के कारण कई बार सम्मानित भी हो चुका है। मालूम हो कि विराट को राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल का काफी अहम सदस्य माना जाता है। उसे प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड का चार्जर भी कहा जाता है। इस साल सेना दिवस के मौके पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से बी सम्मानित किया गया था।
इस नस्ल का है विराट
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट हेमपुर स्थित रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल से वर्ष 2003 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में शामिल हुआ था। वह होनोवेरियन नसस्ल का घोडा है। विराट को संभालने वाले अफसर का कहना है कि पिछले साल गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग द रिट्रीट समारोह में विराट ने बुढ़ापे के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया था।
अफसर का क्या कहना है?
उन्होंने विराट पर सवार होकर राष्ट्रपति को अब तक चार बार परेड में सलामी दी है। अफसर का कहना है कि उनके लिए यह गर्व की बात है । विराट ने उन्हें पहली बार नवर्स होने से भी बचाया था। उनके मुताबिक विराट बाकी सभी घोड़ो से अलग है।