
- गणतंत्र दिवस पर आ गया सर्वे, जानें 2024 में किसकी बनेगी सरकार, यहां देंखे - January 26, 2023
- अभी अभीः पाकिस्तान पर बडी भविष्यवाणी, होंगे 4 टुकडे, 3 का होगा भारत में विलय - January 26, 2023
- मुजफ्फरनगर में मंत्री संजीव बालियान ने फहराया तिरंगा, ली सलामी - January 26, 2023
नई दिल्ली: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिर सरकार बनाएगी। तमाम एग्जिट पोल में ऐसा अनुमान जाहिर किया गया है। उसके आसपास कोई नहीं है। यह बीजेपी के लिए बड़ी खबर है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को वोटिंग हुई। पहले चरण में 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इसके पहले एग्जिट पोल (Gujarat Election All Exit Polls) के आंकड़े सामने आ गए हैं। अगर ये सही साबित हुए तो 27 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी फिर आसानी से सरकार बनाएगी। आइए, यहां देखते हैं कि तमाम एग्जिट पोल में उसे कितनी सीटें मिली हैं। फिर जानते हैं कि पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में उसे कितनी सीट मिल सकती हैं।
गुजरात चुनाव पर इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया में भी बीजेपी के पक्ष में हवा है। सर्वे से पता चलता है कि बीजेपी को 131-151 सीट मिलेंगी। वहीं, 16-30 सीट के साथ कांग्रेस के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। आप 9-21 सीट के साथ तीसरे पायदान पर है।
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया
पार्टी | सीट |
बीजेपी | 131-151 |
कांग्रेस | 16- 30 |
आप | 9-21 |
अन्य | 2-6 |
ईटीजी-टीएनएन
पार्टी | सीट |
बीजेपी | 139 |
कांग्रेस | 30 |
आप | 11 |
अन्य | 2 |
टीवी9
पार्टी | सीट |
बीजेपी | 125- 130 |
कांग्रेस | 40- 50 |
आप | 03-05 |
अन्य | 03-07 |
पी-मार्क
पार्टी | सीट |
बीजेपी | 128- 148 |
कांग्रेस | 30- 42 |
आप | 02-10 |
पोल ऑफ एग्जिट पोल्स
पार्टी | सीट |
बीजेपी | 142 |
कांग्रेस | 38 |
आप | 12 |