
- देवरिया हत्याकांड की इनसाइड स्टोरीः बदले की भडकी ऐसी आग, जो भी सामने आया मारती गई भीड़, बच्चियों तक को… - October 2, 2023
- मायावती का सपना पूरा करेगी भाजपा! वेस्ट यूपी होगा देश का नया राज्य, मुश्किल में जयंत और अखिलेश - October 2, 2023
- BJP की केंद्रीय चुनाव की समिति बैठक में राजस्थान को लेकर बड़ा फैसला, 54 नामों पर लगी मुहर-यहां देंखे - October 2, 2023
राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को लखनऊ कोर्ट परिसर में अंजाम दिया गया है। जीवा को कई गोलियां मारी गई हैं। दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है। एक बच्ची को भी गोली लगी है। हमलावर वकील के भेष में पहुंचे थे। मौके से एक हमलावर को पकड़ लिया गया है। अन्य हमलवार फरार हो गए हैं।
उन्होंने 5-6 राउंड फायरिंग की। इसमें संजीव जीवा की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची, 2 पुलिसकर्मी समेत 4 लोग जख्मी हैं। वारदात से वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित वकीलों ने पुलिस वालों पर पथराव भी किया। पथराव में कुछ पुलिस वालों को भी चोट लगी है। दीवारों पर खून के छींटे देख और गोलियों की तड़तड़ाहट सुन लोगों की चीख निकल गई.
बताया जाता है कि संजीव जीवा जैसे ही कोर्ट रूम में पहुंचा पहले से वकील के भेष में मौजूद हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही संजीव जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद पुलिस वाले भाग खड़े हुए। वकीलों ने दौड़ाकर एक हमलावर को पकड़ लिया है।