छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में भारी गिरावट

Outbreak of cold wave in many districts of Chhattisgarh, drastic drop in temperature
Outbreak of cold wave in many districts of Chhattisgarh, drastic drop in temperature
इस खबर को शेयर करें

रायपुर। उत्तर से चल रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। खासकर पेंड्रा रोड और बस्तर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को राज्य में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। नारायणपुर का पारा 8.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं, ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार को राज्य में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 08.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ठंडी हवाओं ने बढ़ायी ठंड
रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मंगलवार सुबह से ही मौसम शुष्क बना रहा। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है। ठंड बढ़ने से लोग अब घरों में भी गर्म कपड़े पहनने लगे हैं।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
रायपुर : 30.1- 15.2

जगदलपुर : 29.5 – 12.0

अंबिकापुर : 25.2 – 11.2

बिलासपुर: 29.8 – 13.6